दिल्ली सरकार के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो में राजेन्द्र पाल गौतम तकरीबन 10 हजार लोगों के साथ शपथ ले रहे हैं. शपथ में हिंदू देवी-देवताओं की ईश्वर ना मानने की शपथ दिलाई जा रही है. हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी की तरफ से इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है.