फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: MCD में बहुमत आप को लेकिन महापौर बनाएगी बीजेपी?

Sat, 10 Dec 2022 04:07 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेशक बहुमत के आंकड़े से दूर रही हो, लेकिन निगम की सत्ता हथियाने की दौड़ में पीछे नहीं है। दिल्ली नगर निगम में 250 वार्डों पर 4 दिसंबर को हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, 15 सालों से दिल्ली नगर निगम में काबिज रही बीजेपी ने 104 सीटों पर और देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर सिमट कर रह गई। जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अब महापौर के चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, लेकिन निगम के जानकारों का कहना है कि एक पॉलिसी निर्णय तैयार की जानी चाहिए ताकि पहली महिला महापौर के साथ-साथ निगम में स्थायी समिति और वार्ड कमेटी के चेयरमैनों को पूरे साल का कार्यकाल मिल सके। इसलिए अगर इस माह में महापौर का चयन किया जाता है तो उनका कार्यकाल 31 मार्च 2023 को समाप्त हो जाएगा और इस तरह उन्हें सिर्फ तीन माह के लिए ही महापौर के पद पर रहना होगा।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें