दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक महिला से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने महिला को हरियाणा के सोहना से अगवा किया था। उसके बाद वारदात को अंजाम देकर उसे ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में फेंककर फरार हो गए। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है।