दिल्ली के विकासपुरी में एक महिला को दहेज के खातिर उसके पति और ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया। महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लेकिन जान देने से पहले महिला ने पुलिस के आगे अपने आरोपियों के नाम का खुलासा कर दिया, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।