फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपहार कांड: SC से गोपाल अंसल को बड़ा झटका, दोबारा जाएंगे जेल

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 05:43 PM IST

1997 के उपहार सिनेमा हॉल त्रासदी मामले में दोषी करार दिए गए गोपाल अंसल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने गोपाल अंसल की एक साल की सजा को बरकरार रखा है और चार हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने पीड़ितों और सीबीआई की पुनर्विचार याचिका पर ये फैसला सुनाया है। इसके साथ ही पूर्व में लिए गए 30-30 करोड़ के जुर्माना देने के फैसले को भी बनाए रखा है। गोपाल अंसल पहले ही चार महीने की सजा काट चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सुशील अंसल पर कहा है कि सुशील अंसल जितनी सजा काट चुके हैं वो काफी है। बता दें कि 13 जून, 1997 को दिल्ली के उपहार सिनेमा हॉल में आग लगने से 23 बच्चों समेत 59 लोगों की जान चली गई थी।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें