दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक गैस एजेंसी में काम करने वाले शख्स की सिर में चोट लगने से मौत का मामला सामने आया है। परिवारवालों का आरोप है कि एजेंसी मालिक छुट्टी वाले दिनों में भी जबरन काम करवाता था और मौत के पीछे उसका हाथ हो सकता है। इस बीच पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है क्योंकि कुछ लोगों का आरोप है कि मृतक के सिर में गोली मारी गई है।