नवरात्रि के समापन के बाद से ही दिल्ली का लाजपत नगर बाजार करवा चौथ की तैयारियों में रौनक से जगमगा उठा है। सुहागिन महिलाएं यहां साड़ी, श्रृंगार, पूजा सामग्री और करवा चौथ के लिए आवश्यक सरगी की खरीदारी में जुटी हुई हैं। लाल रंग की साड़ी और उस पर मेल खाती ज्वेलरी इस बार उनकी पहली पसंद बन रही है।