फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में ऑपरेशन अभ्यास के दौरान मॉक ड्रिल कराया गया। इस अभ्यास के तहत ब्लैकआउट (बिजली कटौती), एयर रेड सायरन (हवाई हमले की चेतावनी) और निकासी प्रक्रियाओं जैसी स्थितियों का अभ्यास किया गया। वहीं गुरुग्राम में भी इंसिडेंट साइट हीरो मोटोकॉर्प में विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए अभ्यास हुआ।