फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्पाइसजेट-अकासा विमान के पंख टकराए; देखें ये खास रिपोर्ट

आईजीआई एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। टैक्सींग के दौरान दो विमानों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में स्पाइसजेट के बोइंग बी737-700 विमान का दाहिना विंगलेट क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अकासा एयर के विमान के बाएं हिस्से के हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी यात्री या क्रू सदस्य घायल नहीं हुआ। यह घटना टर्मिनल-1 के पास उस समय हुई, जब अकासा एयर का विमान पुशबैक के बाद खड़ा था। तभी लेह से आया स्पाइसजेट का विमान टैक्सी कर रहा था। स्पाइसजेट ने बयान जारी कर बताया कि 16 अप्रैल को उनका विमान टैक्सींग के दौरान दूसरी एयरलाइन के विमान से टकरा गया। एहतियातन क्षतिग्रस्त विमान को दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। वहीं, अकासा एयर के अनुसार उनका विमान (क्यूपी 1406) दिल्ली से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाला था। टक्कर के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विमान को वापस पार्किंग एरिया में ले जाया गया। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित एजेंसियां घटना के कारणों की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें