विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखे साहित्य पर सबसे बड़ी किताब गैलरी बनाई गई है। ये पीएम मोदी के प्रेरक जीवन, शासनकाल, उपलब्धियों को एक छत के नीचे समेटे हुए है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत इस गैलरी का उद्घाटन किया। ये दो अक्तूबर तक आम नागरिकों के लिए भी खुली रहेगी, जहां युवाओं, शोधकर्ताओं के पास पीएम मोदी के विजन से प्रेरणा लेने का ये खास मौका है।