भाजपा ने यूपी की कैसरगंज सीट से अभी तक उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस सीट पर दावेदारी जता रहे हैं। दिल्ली में कोर्ट में पेशी के दौरान उन्होंने टिकट मिलने के सवाल पर जवाब दिया है। कैसरगंज सीट से टिकट मिलने के सवाल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने श्रीरामचरितमानस की एक चौपाई दोहराते हुए कहा कि "होइए वह जो राम रचि राखा"।