फरीदाबाद के खंदावली से संदिग्ध शख्स हिरासत में, मीडिया से छिपाकर गाड़ी के पीछे लेटाकर ले जाया गयाफरीदाबाद के खंदावली गांव से लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट कार बरामद होने के करीब तीन घंटे बाद जांच एजेंसी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया; कार डॉ. उमर नबी (मुख्य आरोपी) के नाम रजिस्टर्ड, जैश मॉड्यूल से जुड़ी। मीडिया से बचाने के लिए व्यक्ति को गाड़ी के पीछे लिटाकर निकाला गया; पुलिस जल्द कन्फर्म करेगी कि यह मौके से गिरफ्तारी है या शिनाख्त के लिए लाया गया। एनएसजी-फॉरेंसिक जांच जारी है।