दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली जल बोर्ड के गलत बिलों को माफ करने के लिए एक योजना लाना चाहते हैं। लेकिन केंद्र के अधिकारी इसे मंजूरी नहीं दे पा रहे हैं। अगर भाजपा इसे पास करा दे तो मैं लाल किले पर खड़े होकर कहूंगा कि आप लोग भाजपा को वोट दीजिए।