जनसभा में आकाश ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में जो कार्य हुए हैं वह केवल बसपा के शासन काल में ही हुए हैं। जनता अब भाजपा के नेताओं से परेशान हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस व सपा की तरह बसपा धन्ना सेठों से रुपये नहीं मांगती है। विपक्षी दलों को पूंजीपति चुनाव लड़ाते हैं और बसपा के लिए उसके कार्यकर्ता तन मन धन के साथ काम करते हैं। लोगों से कहा कि इस बार प्रत्याशी वोट मांगने आए तो उनसे पिछले 10 साल का हिसाब पूछना।