फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में तेज रफ्तार पिकअप का कहर: सड़क किनारे खड़े दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; पति घायल

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 28 Mar 2026 08:09 PM IST

नूंह जिले के मरोड़ा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े दंपती को टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी नूंह बाजार जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, मरोड़ा गांव निवासी उमर मोहम्मद अपनी पत्नी साहूनी के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान नूंह की तरफ से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने अचानक नियंत्रण खो दिया और दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहूनी दूर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमर मोहम्मद घायल हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें