नूंह जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 607 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप गाड़ी में प्याज के कट्टों के नीचे मादक पदार्थ छिपाकर अलवर से दिल्ली सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।