फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में बिजली की चपेट में आने से तीन बकरों की मौत

श्याम जी. Updated Sat, 19 Jul 2025 08:14 PM IST

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव भोंड में 11 हजार वोल्टेज की चपेट में आने से तीन बकरों की मौत होने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। बकरों की कीमत लगभग एक लाख रूपये बताई जा रही है। पीड़ित वहीद पुत्र मजीद ने बताया कि उनके उनके घर के ऊपर से महज दो मीटर की ऊंचाई से बिजली की लाइन गुजर रही है, जिससे हर वक्त परिवार के सदस्यों की जान का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। वहीद ने बताया कि बकरी पाल कर वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनका भारी नुकसान हो चुका है। उन्होंने आगे बताया कि उनका एक बेटा भी इस बिजली की चपेट में आ चुका है और घायल हो गया था। पीड़ित का कहना है कि बिजली के तारों को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें