नूंह जिले के अड़बर गांव में तीन दिवसीय धार्मिक जलसा शनिवार से शुरू हो जाएगा, जो 6 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। जलसे में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और आयोजकों के अनुसार करीब 10 लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। आज दोपहर बाद जलसागाह में हजरत मौलाना साद साहब के पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे पंडाल में मौजूद लोगों को दीनी तकरीर करेंगे। उनके संबोधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।