फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में शिक्षक पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

नगीना क्षेत्र के गांव करहेड़ा स्थित सैनी शिक्षा निकेतन स्कूल के एक शिक्षक पर 11 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव नगीना निवासी इकबाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका बेटा आदिल, जो स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है, को शिक्षक जगत लगातार परेशान करता है। आरोप है कि 5 अगस्त को शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया तथा उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। घटना के बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा, जिसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा ले गए, जहां उसका मेडिकल कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें