नूंह में शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर बवाल मच गया। पोस्ट पर दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद झड़प हो गई। दोनों तरफ से पहले लाठी-डंडों से वार किए गए। इसके बाद 20 मिनट तक दोनों पक्षों के घरों से पथराव किया गया, जिसमें 7 लोग घायल हो गए।