फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह के पिनगवां सीएचसी में करीब तीन साल बाद ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू

श्याम जी. Updated Sat, 21 Jun 2025 10:04 PM IST

नूंह जिले के कस्बा पिनगवां में बनी सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर की सुविधा करीब तीन साल बाद शुरू कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। दरअसल, पिनगवां के अंतर्गत 31 गांव लगते हैं, जिनकी आबादी लगभग सवा लाख के आसपास है। ऑपरेशन थिएटर न होने के चलते डिलीवरी कराने आने वाली महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इमरजेंसी में ऑपरेशन के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर जिला नागरिक अस्पताल जाना पड़ता था। हालांकि अब पिनगवां सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू होने से महिलाओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीनियर मेडिकल ऑफिसर यावर लुकमान ने बताया कि डिलीवरी के दौरान महिलाओं को ऑपरेशन थिएटर की जरूरत पड़ने पर उन्हें जिला नागरिक अस्पताल या नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब प्रसव के दौरान इमरजेंसी में होने वाले ऑपरेशन थिएटर की सुविधा यहीं मिल जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें