नूंह जिले के बिरसीका गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षो में झगड़ा हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान तीन माह बाद अत्तू मोहम्मद नाम के 55 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अत्तू की मौत की खबर सुनने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घटना के बाद केस तो दर्ज किया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। गुस्साए परिजनों ने पुलिस की कार्य ली पर भी सवाल खड़े किए हैं।