दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव रीगड के पास इनोवा गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी अनबैलेंस हो गई। स्टेपनी बदलने के दोरान अलवर की साईड (पीछे से) से एक बिना नम्बर की काले रंग की स्कारपियों गाडी आकर रुकी जिसमें से तीन नौजवान लडके उतर कर आये और कनपटी पर हथियार लगा कर एक तीन तोले की गले की चेन, एक हाथ का ब्रेसलेट 5 तोला व एक सोने की अंगूठी व गाडी में बैग में रखे 50 हजार रुपये लूटकर अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। पुलिस ने इस बाबा तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ जीवा पुत्र राजपाल निवासी सलारपुर थाना दनकौर जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है । आरोपी फिरोजपुर झिरका थाना में वांछित था । जिसको 20 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था । जिससे रिमांड अवधि के दौरान एक देसी कट्टा, एक लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो गाड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी है हिस्ट्रीशीटर: आरोपी पर थाना दनकौर में 15 मुकदमे दर्ज हैं । आरोपी थाना दनकौर का हिस्ट्री सीटर है । जिसे आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निखिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत मुकदमा नंबर 121 18- अगस्त दर्ज किया गया था। आरोपी बड़ी लूट को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ जीवा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी, एक लाख रूपए ओर सोने की चेन बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।