नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत नूंह सीआईए टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने 10.37 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव घासेड़ा निवासी राहुल पुत्र साजिद और मुबारिक उर्फ मुब्बा पुत्र अनवर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्मैक के अलावा एक डिजिटल कांटा भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों को तौलने में किया जाता था।