फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh: 90 बीपीएल प्लॉटों पर अस्पताल बनाने की तैयारी से गरीबों के आशियाने पर संकट, लगाई न्याय की गुहार

अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 09:54 PM IST

जिले के गांव चंदेनी में बीपीएल परिवारों को वर्षों पहले आवंटित किए गए प्लॉटों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। गांव के दर्जनों गरीब परिवारों ने जिला उपायुक्त को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके नाम आवंटित प्लॉटों पर जबरन अस्पताल बनाने की बातें कही जा रही हैं, जिससे उनके आशियाने और भविष्य दोनों पर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2015 में गांव के करीब 90 बीपीएल परिवारों को पंचायत भूमि से प्लॉट आवंटित किए गए थे। इन प्लॉटों की रजिस्ट्री भी हो चुकी है और संबंधित लाभार्थियों को मौके पर निशानदेही कर कब्जा भी दिया गया था। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई परिवारों ने अपने प्लॉटों पर मकान बनाकर रहना भी शुरू कर दिया है, जबकि अन्य परिवार वर्षों से अपने सपनों का घर बनाने की उम्मीद संजोए हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें