नूह जिले के पुन्हाना उपमंडल के गांव खेडला में मामूली कहासुनी को लेकर हुए झगड़े में खुर्शीद नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित परिजनों ने नूह एसपी डॉक्टर अर्पित जैन से मुलाकात कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि 26 दिन से ज्यादा का वक्त बीत गया है।