फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में बजट का लाइव प्रसारण: भाजपा कार्यालय में सुना भाषण, नेताओं ने बताया जनहितकारी

नूंह जिला नूंह में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर बजट का लाइव प्रसारण सुना गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश मानुवास, जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी तथा नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा, थान सिंह, गोपाल माथुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बजट को जनहितकारी और विकासोन्मुख बताते हुए इसकी सराहना की। भाजपा नेताओं ने कहा कि संतों की वाणी से सजे शब्दों और विकास के संकल्पों से भरे दृष्टिकोण के साथ मुख्यमंत्री ने अपना दूसरा बजट पेश किया। बजट भाषण की शुरुआत संत कबीर की वाणी से हुई और समापन संत रविदास के कथनों के साथ हुआ, जिसने सदन में सकारात्मक और समावेशी संदेश दिया। करीब तीन घंटे तक प्रस्तुत किए गए इस बजट में किसान, महिला, युवा, उद्यमी, बच्चे, बुजुर्ग, सरकारी कर्मचारी और मीडिया कर्मियों सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया। भारतीय जनता पार्टी ने विजन 2047 को केंद्र में रखते हुए इस बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताया। महिलाओं और वृद्धजनों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के विजन को आधार बनाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और खेल क्षेत्रों में ठोस योजनाओं की घोषणा की गई। सरकार का दावा है कि यह बजट आमजन के सहयोग से तैयार किया गया है और हरियाणा के विकास की मजबूत नींव साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें