प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर व्यक्ति का उत्थान हो, इसी नीयत से वे सबका साथ-सबका विकास नीति के तहत हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आज महिलाओं के उत्थान के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ कर बहुत ही ऐतिहासिक कार्य किया है। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए की राशि मिलेगी। इस योजना के तहत एक लाख रुपये से कम आमदनी के परिवारों की 23 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लाभ मिलेगा।