फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: तावडू में भीषण आग से लाखों के जीआरसी फर्मे जलकर राख, दो घंटे बाद पाया गया काबू

नगर के नूंह रोड स्थित एक खाली प्लॉट में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग से लाखों रुपए के जीआरसी फर्मे और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के अस्पताल, रिहायशी मकानों और अन्य भवनों तक धुआं और लपटें पहुंच गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:15 बजे खाली प्लॉट में रखे जीआरसी के सामान और आकार बनाने वाले फर्मे में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें