नूंह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पहले मामले में गांव नई निवासी मुस्तकीम को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। उस पर रेपिडो ऐप पर फर्जी ग्राहक बुकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का आरोप है। उसके मोबाइल में व्हाट्सऐप और रेपिडो ऐप के खाते मिले।