फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में पुलिस-पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

नूंह जिले में पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नूंह टीम और कथित पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई सलम्बा-पलवल रोड पर की गई, जहां पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान नगीन निवासी पिनगवां के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें