नूंह जिले के बनारसी गांव में ड्रेन के ऊपर बना करीब 40 साल पुराना पुल अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पुल पर कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुल गिरने से बलई, ढाडोली, सिकरावा, पिनगवां व बदरपुर सहित दर्जनों गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग बंद हो गया है, जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।