यासीन मेव डिग्री कॉलेज नूंह के प्रांगण में वीरवार को “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण” जनजागरण अभियान के तहत जिला कार्यशाला एवं जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक दीपक मंगला तथा जिला प्रभारी समय सिंह भाटी उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन तथा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने संयुक्त रूप से की। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के मजबूत अवसर पैदा होंगे।