नूंह क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक नूंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। पुलिस ने दोनों वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए माइनिंग विभाग को भी सूचना दी।पहली कार्रवाई एवीटी स्टाफ रोजका मेव द्वारा थाना पिनगवां क्षेत्र के गांव शाहचौखा में की गई, जहां अरावली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध पत्थर खनन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पिनगवां थाना परिसर में खड़ा कराया तथा इंजन नंबर के आधार पर चालान किया। बाद में माइनिंग विभाग नूंह ने वाहन को अवैध खनन मामले में सीज कर दिया।