फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में राजीव दीक्षित स्वदेशी दिवस कार्यक्रम: जयंती पर विचारों की चर्चा, बच्चों ने लिया संकल्प

राजीव दीक्षित संस्था द्वारा महान विचारक, स्वदेशी अभियान के प्रणेता और समाजसेवी राजीव दीक्षित की जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर स्वदेशी दिवस एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी के प्रवक्ता आचार्य राजेश ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज राजीव दीक्षित केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक जीवंत विचार और आंदोलन बन चुके हैं। उनका जन्म 30 नवंबर 1967 को अलीगढ़ जिले के नाह गांव में हुआ था और 30 नवंबर 2011 को उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने जीवन में 12,000 से अधिक जनजागरण व्याख्यान दिए और आजादी बचाओ आंदोलन, विश्व बैंक व भ्रष्टाचार विरोध, काला धन, स्वदेशी, स्वराज्य, मातृभाषा तथा स्वदेशी चिकित्सा पर देश भर में व्यापक अभियान चलाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें