नूंह जिले के मांडीखेड़ा गांव में जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने की।