नूंह जिले के खंड के तेड़ मोहम्मदपुर गांव में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने डिपो होल्डर पर गरीबों के हक के राशन में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर गांव में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।