सीईटी-2025 परीक्षा के पहले दिन जिला नूंह के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर दोनों शिफ्ट में करीब 3 हजार परीक्षार्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा दी। प्रात:कालीन व सायंकालीन सत्र की परीक्षा शांतिपूर्वक एवं पारदर्शिता ढंग से आयोजित की गई। सभी परीक्षार्थियों को सहजता के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया और परीक्षा केंद्र के अंदर भी बायोमैट्रिक, जांच संबंधी कार्य सुचारू रूप से किए गए और कहीं पर भी किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी गई। जिसके लिए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा पूरे प्रशासनिक अमले के साथ मैदान में डटे रहे। वहीं एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह भी जिला नूंह के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने यहां पहुंचे। नूंह में 6 परीक्षा केंद्रों पर 26 व 27 जुलाई को दोनों शिफ्टों में 6400 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। पहले दिन करीब 93 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों परीक्षा दी। जिला के नौ कलस्टर से पलवल व फरीदाबाद भेजे गए करीब 4490 परीक्षार्थीप्रात:कालीन सत्र की परीक्षा के लिए जिला के नौ कलस्टर से 66 बसों में 2 हजार 225 परीक्षार्थी को पलवल व फरीदाबाद भेजा गया तथा शटल बस सेवा के तहत 20 बसों में 650 परीक्षार्थियों को नूंह के परीक्षा केंद्रों तक छोड़ा गया। इसी प्रकार सायंकालीन सत्र की परीक्षा के लिए सभी नौ कलस्टर से 67 बसों के माध्यम से 2 हजार 265 परीक्षार्थियों को पलवल व फरीदाबाद भेजा गया। जिला में बनाए गए 9 कलस्टर से प्रात: 4 बजे ही बसों को रवाना करना शुरू कर दिया था। 27 जुलाई को भी सभी परीक्षार्थियों के लिए इसी प्रकार सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सभी कलस्टर पर बने हेल्प डेस्क के माध्यम से भी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र के संबंध में मार्गदर्शन किया गया। वहीं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन की तरफ से विशेष व्यवस्था की गई।