नोएडा में रंजिश में युवक को चाकू मारकर बाइक में बांधकर बरौला गांव में घुमाया गया। शनिवार रात चाकू मारने वाला दोनों आरोपी घायल युवक को बाइक से घसीटते हुए बरौला चौकी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस चौकी से लेकर गांव तक अफरातफरी मच गई। घायल मेहंदी हसन को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अनुज और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। बरौला गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।