ज्योति कार्की, नोएडा शहर की भागदौड़ और चकाचौंध के बीच कुछ कहानियां ऐसी भी हैं, जो फुटपाथ पर लगी छोटी दुकानों से निकलकर आत्मनिर्भरता और साहस का बड़ा संदेश देती हैं। सेक्टर 22, सेक्टर 12 और सेक्टर 104 की ये तीन महिलाएं मुकेश, मुनेश और रामवतीअपने संघर्षों के बावजूद न सिर्फ अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं, बल्कि समाज के लिए मिसाल भी बन चुकी हैं। उनका मानना है कि किसी प्रकार की मदद के लिए किसी के मोहताज होने से अच्छा है खुद काम करना।