नोएडा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां एक ओर शहर के मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं दूसरी ओर कई महिलाओं ने इस दिन को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नए अवसर के रूप में अपनाया। मंदिरों के बाहर फूल, फल, बेलपत्र और धतूरा की छोटी-छोटी दुकानें सजाकर उन्होंने न केवल श्रद्धालुओं की सेवा की, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ाया।