नोएडा सेक्टर-18 में विंटर कार्निवल का आयोजन हो रहा है। शनिवार-रविवार दो दिन का यह कार्निवल नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा कनेक्ट के नाम से आयोजित किया है। कार्निवल का उद्घाटन सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने किया। कार्निवल में शहर में बनने वाले उत्पाद प्रदर्शनी व बिक्री को अलग-अलग स्टॉल पर लगाया गया है। इसके साथ ही खाने-पीने के स्टॉल लगाये गए हैं। लाइव बैंड परफॉरमेंस व संता आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। छुट्टी का दिन होने के चलते भीड़ भी उमड़ी है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री, वित्त नियंत्रक स्वतंत्र गुप्ता समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।