सूरजपुर स्थित मलकपुर स्टेडियम में परिषदीय स्कूल के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक में जीतने वाले खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद, नींबू चम्मच,बास्केटबॉल, कुश्ती, कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि पिछले दो महीने से प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। न्याय पंचायत में जीतने वाले खिलाड़ियों ने ब्लॉक, ब्लॉक में जीतने वाले खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय और अब जिला स्तर में जीतने वाले खिलाड़ी मंडल स्तर पर प्रतिभा करेंगे। मंडल में जीतने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। जनपद के चारों ब्लॉक के करीब 300 से अधिक बच्चे आज प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यहां जीतने वाले सभी खिलाड़ी मंडल स्तर में होने वाली प्रतियोगिता मेरठ में भाग लेंगे।