ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुण माईवुड्स सोसाइटी में पालतू कुत्ते को खुले में शौच करने को लेकर व्हाट्सएप पर दो पक्षों में बहस शुरु हुई। बहस कहासुनी से होकर मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि खुले में शौच को लेकर निवासी ने मना किया था। दोनों पक्ष में एक दूसरे को बाहर बुलाया। कुछ देर तक दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गई। मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में मामले को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने में आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम को एक महिला अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थी। इस दौरान कुत्ते द्वारा परिसर में ही शौच कर दिया गया। वहीं, इसको लेकर पास खड़ी कुछ महिलाओं ने कुत्ते मलिक को ऐसा करने से रोकने के लिए कहा, जिसको लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। वह अपने घर चले गए। कुछ देर बाद सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर बहस शुरु हो गई। अगले दिन बुधवार को टावर के बाहर कुत्ते मलिक और दूसरे पक्ष के लोग आपस में मिले। इस दौरान दोनों की बातचीत कहासनी में बदल गई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। परिसर में हंगामा को बढ़ता हुआ देख सोसाइटी के लोगों द्वारा पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को अपने हिरासत में ले लिया। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कुत्तों को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में तीन तीन लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है।