नोएडा र में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप देखने को मिली, लेकिन करीब 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं और आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई बारिश का दौर कई क्षेत्रों में जारी रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला, जिससे कार्यालय जाने वाले लोगों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भी बारिश और बादलों की आवाजाही का पूर्वानुमान जताया है।