नोएडा सेक्टर-94 स्थित नोएडा एनिमल शेल्टर में इन दिनों बारिश के मौसम का असर पशुओं की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, शेल्टर में वर्तमान में करीब 1650 पशु हैं, जिनमें 900 से अधिक कुत्ते हैं। बारिश के दौरान सबसे ज्यादा पशु खुजली और त्वचा संबंधी बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में घायल और अन्य बीमार पशुओं का भी यहां इलाज किया जा रहा है।