नोएडा के सेक्टर 150 के एक किमी के दायरे में पचास ऐसे गड्ढे हैं जो कि बेहद खतरनाक हैं। इसी तरह के गड्ढे में गिरकर युवराज की मौत हुई थी। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर तो बेरिकेडिंग करा दी, लेकिन अन्य गड्ढे अभी भी खुले हुए हैं। आसपास के सेक्टरों में भी कुछ ऐसा ही हाल है। प्राधिकरण और प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे और भी हादसे हो सकते हैं।