फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बारिश के पानी में डूबी सब्जी मंडी, विक्रेताओं को भारी नुकसान

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 09 Jul 2026 03:54 PM IST

नोएडा में लगातार हो रही बारिश ने सेक्टर-60 और सेक्टर-57 के बीच लगने वाली सब्जी मंडी के कारोबार पर बड़ा असर डाला है। मंडी में भारी जलभराव होने से दुकानदारों की बड़ी मात्रा में रखी सब्जियां बारिश के पानी में डूबकर खराब हो गईं। टमाटर, भिंडी, लौकी, हरी मिर्च, पालक और अन्य हरी सब्जियां पानी में भीगने से बेचने लायक नहीं रहीं। इससे सब्जी विक्रेताओं को हजारों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा। विक्रेताओं का कहना है कि सुबह मंडी पहुंचने पर पूरा परिसर पानी से भरा मिला। कई जगह रेहड़ियां और सब्जियों के क्रेट भी पानी में डूब गए। जलभराव के कारण ग्राहक भी मंडी तक नहीं पहुंच सके, जिससे बिक्री पूरी तरह प्रभावित रही। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से उन्हें बार-बार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें