उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति की ओर से रविवार को आयोजित 12वां उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम में समिति की वार्षिक स्मारिका देवभूमि स्मारिका भाग-11 का विमोचन किया गया। तुगलपुर स्थित धर्म पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसीपी ललित मोहन नेगी, विशिष्ट अतिथि धर्मबीर चौधरी, राजेंद्र चौहान, उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत और जनेंद्र रावत ने वार्षिक स्मारिका विमोचन किया। मुख्य आकर्षण भगवत मनराल की निर्देशित नृत्य नाटिका “वीर माधो सिंह भंडारी”, “हम उत्तराखंडी छां” और उतराखंड की प्रसिद्ध मां नन्दा देवी राजजात की झांकी रही। कार्यक्रम में लोक गायक सौरभ मैठाणी, खुशी जोशी, लोक गायिका शशि पाठक, लोक गायक किशोर कबड़वाल आदि लोक कलाकारों नेने पहाड़ी गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, मंच संचालक और हास्य कलाकार पन्नू गुसाई ने कॉमेडी के साथ-साथ उत्तराखंडी लोक गीतों की प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में समिति ने कक्षा 10 और 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले उत्तराखंड मूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं रहे उत्तराखंड मूल के डॉक्टरों और एक्टिव सिटीजन टीम के अलावा शहर की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं व व्यक्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हास्य कलाकार पन्नू गुसाईं ने किया। कार्यक्रम में संगीत गौरव नेगी, डीएस नेगी, त्रिलोक पंवार, इंदिरा चौधरी, हरेंद्र भाटी, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. रविंद्र वर्मा, डॉ. सीपीएस चौहान, डॉ. कैलाश भट्ट, एक्स मरीन कमांडो डीएस नेगी आदि मौजूद रहे।