फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एमिटी में यूपी दिवस स्थापना मनाया गया

नोएडा सेक्टर 125 स्थित एमिटी विवि में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। छात्रों को विकसित राष्ट्र में उत्तर प्रदेश के योगदान और उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इस दौरान रोड शो का आयोजन भी हुआ। इसमें संकल्प से सिद्धी नामक कार्यक्रम में डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह, कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला और एडिशनल प्रो कुलपति डॉ. संजीव बंसल समेत सैकड़ो छात्रों ने हिस्सा लिया। रामबदन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया है। उन्होनें पुलिस की संचालित हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में कहा कि हर विकट परिस्थिती में आपकी सहायता करने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें